काशीपुर-उत्तराखण्ड़

आवारा सांड के हमले में मज़दूर बुरी तरह घायल, हालत गंभीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /कुंडश्वरी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे व्यक्ति को रोड के किनारे खड़े आवारा सांड ने हमला कर दिया इस दौरान सेंड ने उपरोक्त व्यक्ति को कई बार उठा उठा कर पटका जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में आ रही पत्नी ने एक डंडे की मदद से पति को सांड के हमले से जब तक बचाया तब तक सांड ने उसके पति को बुरी तरह लहू लुहान कर दिया घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ज्ञात रहे कि कुंडेश्वरी निवासी हरेंद्र कुमार 54 वर्ष पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार प्रात करीब 7:00 बजे अपनी पत्नी भावना देवी के साथ खेत पर पानी लगाकर घर लौट रहा था कि जैसे ही वह कुंडेश्वरी में हरि ब्रेकर्स के पास पहुंचा तभी रोड के किनारे खड़े एक सांड ने अचानक उसे पर हमला कर दिया इस दौरान सेंड में उसे उठा उठा कर जमीन पर कई बार पटका जिससे वह लहूलुहान हो गया इस दौरान उसकी पत्नी भावना देवी ने एक डंडे की मदद से शोर मचाते हुए सांड से अपने पति को बचाया परंतु इतने सांड ने उसके पति को पटक पटक कर खून से लटपट कर दिया। परिजनों ने 108 सेवा के मध्य घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button