आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
आम आदमी पार्टी ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केंद्र सरकार ने खाने पीने सहित आवश्यक वस्तुओं आटा, दूध, दाल, दही पर जी एस टी लगाकर मूल्य बढ़ाने का कार्य किया हैं, पहले से ही आम आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है। जी एस टी लगा देने अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। सरकार के इस तानाशाही फैसले से लोग परेशान है।
2014 में रसोई गैस सिलेंडर 410 का था आज 1078 रूपये का है वही सरसो का तेल 250 रुपया लीटर बिक रहा है।
गरीब, मजदूर, किसान और छोटे दुकानदार बुरी तरह से परेसान है। सरकार देश के चंद पूंजी पतियों के लिए कार्य कर रही है और कारपोरेट टैक्स घटाकर उनके द्वारा बैंक से लिया गया लोन भी माफ कर रही है। पूंजीपतियों पर टैक्स कम करने से देश को एक लाख 45 हजार करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है। किसानों के लिए मोदी के पास पैसा नहीं है। 11 लाख करोड़ रुपया अपने पूंजीपति दोस्तों का माफ किया गया है। अडानी ने ढाई लाख करोड़, विजय माल्या ने दस हजार करोड़, ललित मोदी ने ढाई हजार करोड़, नीरव मोदी ने बीस हजार करोड़, नितिन सरदेशाई छह हजार करोड़ लेकर भाग गए। बैंकों में जमा जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है। बैंक खाली हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि आज डालर की कीमत 80 रुपए के बराबर है और उसका फायदा चंद पूंजीपति उठा रहे हैं क्योंकि विदेशी सामान की लागत ज्यादा होगी और महंगाई बढ़ती जायेगी।
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बढ़ती महंगाई पर हम जनता के लिए संघर्ष करेंगे और अपनी आवाज बुलंद रखेंगे। यदि शीघ्र ही सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए तो हम लोग बड़ा आंदोलन सड़को पर उतर करेंगे जिसकी जबाब दारी सरकार की होगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा चंद्रकांत यादव, आर एस सेंगर, सरूपलाल वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मजूद रहे।


















