बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

आबकारी विभाग व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भारी मात्रा में नकली क्यू आर कोड युक्त अवैध देशी शराब बरामद

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर गौरव वर्मा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश शासन में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी बिजनौर श्री वरुण कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री निर्माण परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है!
आबकारी दुकानों की निरंतर रैंडम आधार पर चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 9 जुलाई 2023 को आबकारी व पुलिस विभाग की टीम द्वारा देसी मदिरा दुकान शेरगढ़ पर 130 पुरवा से पकड़े गए अखिलेश वह दुकान अनुज्ञा पी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है देसी मदिरा दुकान शेरगढ़ के निलंबन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के सभी आबकारी दुकानों के अनुज्ञा पियो को नियमानुसार दुकानों के संचालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी दुकान पर अनियमितताएं पाई जाती है तो नियमानुसार विक्रेता व अनुयायियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी यह भी निर्देश दिया गया कि सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा निरंतर सक्रिय रहेंगे।
जनपद बिजनौर के जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस विभाग के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें देसी मदिरा की दुकान जिसके अनुज्ञापी व संचालक लव कुमार पुत्र विजय पालसिंह (निवासी रायपुर पोस्ट रेहड़ जनपद बिजनौर वांछित अभियुक्त) शेरगढ़ में अवैध रूप से बेची जा रही फर्जी क्यूआर कोड युक्त अवैध शराब की 130 पव्वे (200ml) बरामद किए। अभियान के चलते देशी शराब की दुकान पर शराब बेचते हुए अखिलेश पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम शेरगढ़ थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर को मौके पर गिरफ्तार किया
विभाग एवं पुलिस द्वारा अभियुक्त अखिलेश को विश्वास में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया गया कि शेरगढ़ देसी शराब की दुकान के मालिक लव कुमार पुत्र विजय पाल सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना रेहड़ तहसील धामपुर जनपद बिजनौर जिनका वर्तमान पता ग्राम श्री वासु चंद थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर है के द्वारा देसी शराब की दुकान शेरगढ़ पर फर्जी अवैध qr-code युक्त शराब की पेटियों को पहुंचाया और बिकवा या जाता है।
जैसे ही अवैध फर्जी qr-code युक्त बेटियां खत्म हो जाती हैं मालिक अनुज्ञा पी लव कुमार अवैध शराब के व्यापार में पूर्व से ही सम्मिलित हैं दो हजार अट्ठारह में थाना काशीपुर प्रांत उत्तराखंड में भी वह अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था जिसमें उसके विरुद्ध थाना काशीपुर में मुकदमा पंजीकृत है।
दुकान से बरामद किसी भी पव्वे का क्यूआर कोड फर्जी होने के कारण स्कैन नहीं हो सका उक्त बरामद 130 लोगों को सुकून का से निरीक्षण किया गया तो सभी 130 लोगों के ढक्कन पर लगे क्यूआर कोड का नंबर एक समान है जिससे स्पष्ट है कि सभी को हुए अवैध हैं उन पर फर्जी qr-code चस्पा किए गए हैं सभी qr-code फर्जी रूप से तैयार किए गए हैं।
आबकारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शुक्ला जनपद बिजनौर उप निरीक्षक श्री सोहन सिंह पुंडीर थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर आबकारी हेड कांस्टेबल राहुल कुमार जनपद बिजनौर आबकारी कांस्टेबल प्रेमकुमार जनपद बिजनौर आबकारी कांस्टेबल योगेंद्र कुमार जनपद बिजनौर आबकारी कांस्टेबल ईमानदार सिंह जनपद बिजनौर कांस्टेबल ललित कुमार थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर की संयुक्त टीम ने छापा मार अभियान जो संयुक्त रूप से चलाया गया और शेरगढ़ में फर्जी शराब बेचते अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया और अनुज्ञापी लव कुमार पुत्र विजय पाल सिंह के विरुद्ध धारा 764 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 धारा आईपीसी 420 467 468 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button