खबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
आग ने खाक किया गरीब का आशियाना

आग ने खाक किया गरीब का आशियाना
स्योहारा। एक कहावत है कि गरीब इंसान को सो दुःख ज्यादा मिलते हैं ऐसा ही एक मामला हुआ है क्षेत्र के ग्राम गल्ला खेड़ी निवासी सविता पत्नी कैलाश सिंह के साथ जिनका परिवार बेहद गरीबी और बदहाली में जीवन गुजार रहा था लेकिन आज सुबह 4 बजे एक और मुसीबतों का पहाड़ उनपार जब टूट गया जब अज्ञात कारणों से उनके कच्चे छप्पर में भीषण आग लग गई जिस कारण मकान का छप्पर,रजाई गद्दे,खाने पीने का सामान और बकरी व उसके बच्चे जलकर खाक हो गए,बामुश्किल आग को बुझाया गया लेकिन तब पूरा परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है.समस्त पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है


















