उत्तराखंड
आखिर सिंचाई विभाग के ठेकेदारों का क्यों हुआ पारा गरम, काटा हंगामा

काशीपुर/ उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,,समय रहते निविदा जमा न करने से ख़फ़ा ठेकेदारों ने आज सिंचाई विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। ठेकेदारों का कहना था कि आज एक ई-निविदा सिंचाई विभाग के ठेकेदारों/फर्मों से आमंत्रित की गई है। इस ई-निविदा को लिये जाने का समय आज दोपहर 12 बजे था, लेकिन सभी ठेकेदारों की निविदा नियमानुसार नहीं ली गई। ठेकेदारों का कहना था कि सभी ठेकेदारों की निविदा जमा की जाये, या फिर निरस्त की जाये। ठेकेदारों ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड काशीपुर को पत्र भी सौंपा। इस दौरान अशोक शर्मा, प्रदीप जोशी, डीपी सिंह, नसीम अहमद, मुमताज, सईद, शमीम, रईस अहमद, सुशील शर्मा, शफीक, सलीम, जमाल मुस्तफा व अमित नारंग आदि तमाम ठेकेदार थे।


















