काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जारी है अधिवक्ताओं का आंदोलन,और सरकार है कि टस से मस न हुई अब तक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्चुअल रजिस्ट्री, बैनामा, वसीयत, विवाह पंजीकरण शादी ऑनलाइन किए जाने के विरोध में आज 19वें दिन भी तहसील, उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। उत्तराखंड अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार व सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिस कारण अधिवक्तागण, उनके सहायक, लिपिक, कातिब,दस्तावेज लेखक आदि बेरोजगार होने के कगार पर आ गए हैं, जब तक सरकार द्वारा इस फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा‌। आज अधिवक्तागणो द्वारा 500 बाइको द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से महाराणा प्रताप चौक तक रैली भी निकाली गई। उक्त धरने में काशीपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी उप सचिव सूरज कुमार तहसील उपाध्यक्ष विजय सिंह पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल कार्यकारी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव नरेश कुमार पाल अमित गुप्ता अमृतपाल सिंह अविनाश कुमार नरदेव सैनी आनंद रस्तोगी संदीप सहगल विपिन अग्रवाल सनत पैगिया गिरजेश खुलबे राजेंद्र सैनी, नरेश कुमार पाल, सुधीर चौहान, वीर सिंह,सचिन खुराना, अर्पण अरोड़ा, लवदीप सिंह ढिल्लों नीरज कुमार खुराना, पवन कुमार, संजय कुमार, उस्मान मालिक, विजय सिंह, गौरव रस्तोगी, जीशान सिद्दीकी, मोनिश सिद्दीकी, लेवेंद्र यादव, सुबोध शाह, राकेश कुमार, अनिल शर्मा, लक्ष्मी कांत, सूरज सिंह, रोहित अरोरा, नरेश खुराना नीरज खुराना देवेश चौहान जीतेन्द्र कुमार सुमितपूनम मेहरोत्रा राकेश प्रजापति राठी अजय सैनी मुकेश सिंह सचिन अरोरा सलीम अहमद आदि अधिवक्तागण मौजूद रहें।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button