उत्तराखंड

आखिर कब कम होगा स्कूली बच्चों के कांधे से बस्ते का वजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड ,,, शासन ने सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन तय करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किया, लेकिन निर्देश जारी किए एक महीना न होने को हैं, इसके बाद भी छोटी कक्षाओं के बच्चे 10 से 12 किलो के बस्ते लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। शिक्षा उप निदेशक कमला बड़वाल के मुताबिक, इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश न जारी किए गए थे, इसके बाद भी बस्ते का वजन कम नहीं । हुआ तो इस संबंध में फिर से निर्देश जारी किया जाएगा।
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने पिछले महीने 20 अगस्त को बस्ते के वजन को कम करने के संबंध में शिक्षा महानिदेशक को लिखा था। शासन की ओर से कहा गया था कि छोटी कक्षाओं के छात्रों के बस्ते का वजन 10 से 12 किलोग्राम है, जबकि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं को बस्ता मुक्त रखा जाएगा, जबकि कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं के बस्ते का वजन 1.6 से 2.2 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार अन्य कक्षाओं को भी वजन तय किए गए थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button