अवैध बसों के संचालन के समाचार से बौखलाए बस मालिको ने दी पत्रकारो को देख लेने की धमकी!

अवैध बसों के संचालन के समाचार से बौखलाए बस मालिको ने दी पत्रकारो को देख लेने की धमकी!
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन(आईरा) लखनऊ टीम इस संबंध में मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री को सौपेगी ज्ञापन!
स्योहारा– अवैध चाहे बस हो या स्कूल या हॉस्पिटल उनको बन्द कराने का फ़र्ज़ हर ज़िम्मेदार नागरिकों का होता है
ज्ञात हो दो दिन पूर्व – दो बस पकड़ी चार को इंस्पेक्टर ने दिया अभयदान नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित करने पर बस मालिको में हड़कंप मच गया था
सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ है कि अपना राजनीति में रसूख़ रखने वाले बस मालिको ने पत्रकारो को देख लेने की धमकी है
ज्ञात हो कि अवैध होने के नाते उनपर जुर्माना लगा है लेकिन जैसा कि सूत्रो से संज्ञान में आ रहा है की बस माफियाओं द्वारा बसों पर हुए कार्यवाही को पत्रकारों को ज़िम्मेदार बताते हुए पत्रकारों को धमकाया जा रहा है जो कि बेहद शर्मनाक और निंदनीय है
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन(आईरा)
व आज़ाद प्रेस क्लब
बस मालिको की उक्त माफिया सोच की कडे शब्दो मे निंदा करती है
साथ ही भविष्य मे अगर पत्रकारों के साथ कोई दुर्घटना घटित होती है तो आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन -(आईरा) जिले स्तर से लेकर राज्य स्तर तक धरना प्रदर्शन कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करवाने हेतु बाध्य होगी।


















