काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री पर तहसीलदार का छापा,5 लाख का जुर्माना,फैक्ट्री सील

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर 4 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद कर उत्पादन ईकाई को सील कर आरोपी कंपनी संचालक पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचना मिली थी कि महुआखेड़ागंज में न्यूलोन इंडिया प्राइवेट लि. नामक फैक्ट्री के आधे हिस्से को किराये पर लेकर दलपतपुर मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति प्लास्टिक बैग निर्माण की ईकाई चला रहा है। पीसीबी की टीम ने तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में फैक्ट्री में छापा मारा तो फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में कैरी बैग बनते मिले। मौके से लगभग 4 क्विंटल प्रतिबंधित कैरी बैग बरामद किए गए। पीसीबी की जांच में बन रहे कैरी बैग 50 माइक्रोन के मानक पर खरे नहीं उतरे। इस दौरान संचालक की ईकाई को सील करते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, 5 रुपये किलोग्राम के हिसाब से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी वसूलने का आदेश दिया गया है। पीसीबी की तरफ से प्रतिबंधित प्लास्टिक को नगर पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला, पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी, पीयूष अग्रवाल, पीसीबी से नीरज कठैत, मानवेद्र राणा आदि शामिल रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button