अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन को 8करोड़47 लाख की लागत से बनाया जायेगा आधुनिक।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन को 8करोड़47 लाख की लागत से बनाया जायेगा आधुनिक।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। इत्र की नगरी कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन को ‘‘अमृत भारत स्टेशन योजना‘‘ के अन्तर्गत रुपये आठ करोड़ सेतालिस लाख की अनुमानित लागत से आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त किया जायेगा। यह जानकारी राज शर्मा जेड आर यू सी सी सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा दी गई गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद-कन्नौज रेल खण्ड पर स्थित है जिसपर 2 प्लेटफार्म एवं 3 रेल लाईनें हैं। जिससे लगभग प्रतिदिन 16 गाड़ियाँ गुजरती हैं। गुरसहायगंज उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला में स्थित है जहाँ पर आलू व तम्बाकू की खेती के साथ बीड़ी का बड़ा उद्योग है।अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत इस स्टेशन पर विकास की इस तरह की योजना है भवन के फसाड़ में सुधार कर प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 को ऊँचा कर 4बे यात्री प्लेटफार्म छाजन के निर्माण के साथ-साथ प्लेटफार्म बाड़ को लगाया जायेगा। स्टेशन परिसर व पार्किंग में सुधार कार्य किया जाएगा। भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए बुकिंग हाल, शौचालय ब्लाक एवं अन्य विविध सुधार कार्य किये जायेंगे।गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर विद्युत विभाग द्वारा होने वाले कार्य के अंतर्गत फसाड़ में प्रकाश व्यवस्था को सुधार कर एल.ई.डी. साईनेज व स्टेशन नाम बोर्ड तथा एल.ई.डी. फिटिंग के साथ 4 मीटर ऊँचे ओक्टागोनल खंभे लगाकर प्रकाश व्ययवस्था को सुदृढ़ कर एल.ई.डी. ल्यूमिनेयर फिटिंग्स लगाये जायेंगे। आवश्यकता अनुसार स्टेशन भवन की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाये जाऐगें।यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की जानकारी देने के लिए कोच गाईडेंस प्रणाली व तीन लाईन सिंगिल फेस ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड लगाया जायेगा।उपरोक्त कार्य पूर्ण हो जाने पर गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन जहाँ एक ओर आधुनिकता के नये कलेवर में दमकेगा वहीं दूसरी ओर रेल यात्रियों को आधुनिक यात्री सुख-सुविधायें उपलब्ध हो जाने से उन्हें सुखद अनुभव का एहसास प्राप्त हो सकेगा।
आगे राज शर्मा जेड आर यू सी सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने बताया कि गुरसहायगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म एक नंबर पर टीन शेड जो पुराना है उसको बदलवाने के लिए गुरसहायगंज स्टेशन जीआरपी चौकी , एवं अन्य गाड़ियों का स्टॉपेज कराने के संबंध में 27 सितंबर को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में होने वाली मीटिंग में यात्रियों से संबंधित गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन की मांगों पर चर्चा करने की भी कही।


















