करनाल-हरियाणा

अब बुजुर्गों को पेंशन वास्ते दफ्तरों की खाक नहीं छाननी पड़ती : वीरेन्द्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

चौहान ने दिलाई भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ
संकल्प यात्रा पहुंची टीकरी, ग्रामीणों ने किया स्वागत

अब बुजुर्गों को पेंशन वास्ते दफ्तरों की खाक नहीं छाननी पड़ती : वीरेन्द्र

करनाल, 2 दिसंबर। जिला के गांव टीकरी के लोगों ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर शपथ ली कि वे भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करते हुये नागरिक होने का कत्र्तव्यनिभायेंगे। ग्रामीणों को यह शपथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान ने दिलाई।
इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर वीरेंद्र चौहान का पंचायत की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश व प्रदेश के विकास कार्यों से जुड़ी लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल्स का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे लोगों से बातचीत की।
सरकार की नीतियों की सराहना
श्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बुजुर्गों को पैंशन के लिये धक्के नहीं खाने पड़ते। साठ वर्ष के होते हुये परिवार पहचान पत्र में दर्ज ब्यौरे के आधार पर पैंशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। अब तक एक लाख 80 हजार पात्र लोगों की पैंशन बिना कोई प्रार्थना पत्र लिये आरंभ की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पात्र लोग पैंशन के लिये दफ्तरों के चक्कर काटते थे और अपात्रों की बुढ़ापा/दिव्यांग पैंशन बना दी जाती थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस पुरानी व्यवस्था को बदला है।
प्रदेश प्रवक्ता ने नौकरियों को लेकर भी 2014 से पहले की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जात-पात, जिला व धन के आधार नौकरियां दी जाती थीं पर अब मेरिट के आधार पर प्रतिभावान युवाओं को मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 5800 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उम्मीद है लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के बाकी बचे अन्य गांवों में भी 24 घंटे आपूर्ति हो सकेगी। हर घर नल से जल पहुंचाने का जिक्र करते हुये कहा कि अब सरकार ने डेरों व ढाणियों में भी पानी पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीमार होने पर पहले गरीबों की चिंता करने वाला कोई नहीं था। आज आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत इस गांव के करीब 15 सौ लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
इस मौके पर मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाली कमला देवी व बत्ती देवी ने विचार सांझा किये। इससे पहले कुंजपुरा भाजपा मंडल पालक एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धर्मपाल शांडिल्य ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। यात्रा के माध्यम से लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कहीं कोई कमी मिली तो उसे दुरूस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज जीडीपी के मामले में भारत 5 वें स्थान पर पहुंच गया है। किसानों को एक दर्जन से अधिक फसलों का एमएसपी देने वाला हरियाणा प्रथम राज्य है। गन्ना किसानों को भी देश में सर्वाधिक 386 रुपये प्रति क्विंटल भाव दिया जा रहा है। गाांव को खुले में शौच मुक्त बनाने और स्वच्छता में अव्वल रहने पर पंचायत को अभिनंदन पत्र दिया गया।
मुख्य अतिथि ने इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी कक्षा में प्रथम रहने वाली गांव की सानिया, द्वितीय खुशी, दसवीं में प्रथम स्थान पाने वाली प्रीति व द्वितीय स्थान पर रही सोनिया को सम्मानित किया। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय मानवता पुरस्कार प्राप्त करने वाले दसवीं के छात्र अनुज को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सोशल मीडिया पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। समाज कल्याण विभाग की ओर से लाजवंती व सुरजीत की मौके पर बुढ़ापा पैंशन बनाई गई व प्रमाण पत्र सौंपे।
इस मौके पर बीडीपीओ नरेंद्र सिंह, प्रधान ब्रह्म सिंह, तेजपाल, सरपंच सोनू, राजकिशोर, रघबीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़ आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button