काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अब काशीपुर के शहरी इलाके मे बाघ ने भी दी दस्तक,खेतो मे घूमता देखा गया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,काशीपुर क्षेत्र मे तेंदुए की दहशत के बीच अब बाघ ने भी शहर के पास दस्तक दे दी है। दो दिन पहले टाइगर ने एक गाय को भी निवाला बनाया था। मानपुर रोड अंतर्गत जंगा फार्म निवासी मंदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि शाम चार बजे क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी शुरू हो जाती है। उन्होंने पांच दिन पूर्व बाघ को खेतों में घूमते हुए देखा और इसका वीडियो भी बनाया। वहीं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि वीडियो में दिखने वाला जानवर बाघ ही है। वन रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि क्षेत्र के पास जंगल है। यह बाघ वहीं से आया होगा। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में बाघ नहीं आते थे। ये बाघ कहां से आया इसकी पड़ताल की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button