रांची-झारखण्ड

अपने ही चाचा को पत्थर से कुचल युवक ने कर दी हत्या, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : रांची के तुपुदाना थाना अंतर्गत अपने ही चाचा को पत्थर से कुचल कर हत्या करने के आरोप में रांची पुलिस ने महेश मिंज नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को जानकारी देते बताया कि तुपुदाना कार्र रोड ग्राम बंडा के मुख्य सड़क किनारे बंडा निवासी भैया राम मिंज उर्फ चरकू को उसके ही भतीजे ने पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी। जिस संदर्भ में मृतक की पुत्री पूनम मिंज ने अपने पिता की हत्या मामले में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर धुर्वा तुपुदाना थाना अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.. सिटी एसपी ने बताया कि इस कांड के उद्वेदन और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक हटिया रांची के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर रांची द्वारा टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर इस घटना में संयुक्त अभियुक्त महेश मिंज पिता चमरा मिंज को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही पर अभियुक्त के घर से घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े की जपती की गई है।
उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में अभियुक्त द्वारा पहना हुआ कपड़ा जिसमें एक काला रंग का फुल पैंट, एक आसमानी गुलाबी काला सफेद चेजदार रंग का गमछा, एक ब्लू नीला रंग का हाफ शर्ट भी बरामद हुआ है। जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है…

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button