वाराणसी/उत्तरप्रदेश

हैदराबाद में आयोजित 7वीं नेशनल मुएथाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी । दिनांक 23 से 25 जनवरी 2026 तक हैदराबाद में आयोजित 7वीं नेशनल मुएथाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खुशी सिंह ने 23+ वर्ष आयु वर्ग के 75+ किग्रा भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं दिनेश कुमार प्रजापति ने 23+ वर्ष आयु वर्ग के −67 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
इन दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि उनके गृह जनपद वाराणसी सहित प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के दो अन्य खिलाड़ियों सूर्यांश सिंह एवं प्रांजली सोनकर ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया, लेकिन दोनों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और वह पदक जीतने से चूक गए।
प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मनोज वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अतुल जगन्नाथ पाण्डेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सैयद इमरान हुसैन, वाइस प्रेसिडेंट श्री अभिषेक मौर्य, रतनेश शर्मा, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन क्रू अजय अग्रवाल, टेक्निकल डायरेक्टर जय प्रकाश यादव एवं यू.पी. टीम कोच मो. अज़हर खान, सहायक कोच धीरज मिश्रा एवं दिनेश कुमार, अर्जुन चौधरी, राजेश वर्मा, साक्षी वर्मा, मोहम्मद अनस, आदित्य कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close