नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो कर रहा हमारी प्रतीक्षा। सी पी सिंह।

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो कर रहा हमारी प्रतीक्षा। सी पी सिंह।
रिपोटर विकास सिंह

नूरपुर।मंगलवार को सुमित विश्वकर्मा के सौजन्य से निकटवर्ती गाँव राजा का ताजपुर मे भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमित विश्वकर्मा मंडल मंत्री मोना ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सी पी सिंह ने लोगो को माल्यार्पण कर भाजपा की सदस्यीयता ग्रहण कराई।इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की।कहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है।हम लोगो को उस तक पहुंचना है।सुमित विश्व कर्मा मण्डल मंत्री मोरना,ने बोला एक अच्छा नेता बनने के लिए कागजों में नहीं दिखावे में नहीं जमीनी स्तर पर मेहनत करनी पड़ती है और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना पड़ता है जिससे पार्टी की सदस्य ज्यादा ले सके।आयोजित कार्यक्रम मे सीपी सिंह क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा, भाजपा नेता शेर सिंह तोमर, सुनील त्यागी,सुरेश सैनी, धर्मपाल तोमर,ममता शर्मा जी टीकम त्यागी,शीशराम सैनी शादी राम सैनी प्रदीप त्यागी, आदी भाजपा कार्यकार्ता मोजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close