काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्वच्छता हेतू चल रहें नुक्कड़ नाटको को मिल रहा भारी रुझान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,नुक्कड़ नाटक मंडली के लोक कलाकारों ने आज दूसरे दिन भी नगर के विभिन्न वार्डों में घूम घूम कर आम जनमानस को सफाई के प्रति सचेत किया। लोगों में नुक्कड़ नाटक के प्रति काफी रुझान देखा गया और जिस क्षेत्र में भी यह कलाकार गए वहां लोगों ने भारी भीड़ के साथ इनकी बात को सुना। लोक कलाकारों ने लोगों को सूखे और गीले कूड़े को अलग अलग रखने के साथ-साथ पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालने और शहर को साफ स्वच्छ रखने के बारे में बड़े ही मार्मिक ढंग से लोगों को समझाया और बताया कि जब तक जनता जागरुक होकर सफाई के प्रति नगर निगम को सहयोग नहीं करेगी तब तक नगर निगम चाहे कितने प्रयास कर ले काशीपुर साफ स्वच्छ नहीं हो सकता। अपने-अपने वार्डों में वार्ड पार्षदों ने भी नुक्कड़ नाटकों को आयोजित करने में काफी मदद की।


दिन निकलते ही लोक कलाकारों की टीम वार्ड संख्या एक में जा पहुंची जहां पार्षद बीना नेगी सहायक नगर आयुक्त विनोद शाह , स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट , महापौर प्रतिनिधि चौ समरपाल सिंह , पार्षद मयंक मेहता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सूरज पटवाल, मोहन मिश्रा, माधो सिंह बिष्ट, बीना देवी, जूना देवी, पांडेय , शाकिर, नितेंद्र, विट्टू माटा, राधे श्याम, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह कंडारी, शोभा बिष्ट, कमल मेहरा, शुर्मिला रावत, गीता बिष्ट, रेखा मिश्रा, अरविंद नेगी, संजय कर्मियाल, प्रकाश खनुलिया, नरेश सती, दयाल काहला, रोहित नेगी, शुभम बिष्ट, प्रकाश चंद्र नेगी रहे वही वार्ड नंबर दो में पार्षद संजय शर्मा सोनू कुमार सिंह राजकुमार कमलेश जोशी सरिता शर्मा ममता पांडे कमल सिंह डॉक्टर पी के दास राकेश पड़ोदिया लालाजी कैलाश जोशी हिमांशु राजपूत जगत रावत आदि ने सोनू की दुकान के पास हुए नुक्कड़ नाटक को देखा। वार्ड नंबर 35में स्टेडियम मोड पर वार्ड नंबर 34 में शिवनगर कॉलोनी तथा वार्ड नंबर 33 में मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर के नजदीक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जहां नुक्कड़ नाटक देखने वालों की काफी भीड़ देखी गई

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close