काशीपुर-उत्तराखण्ड़

स्वच्छता को लेकर जनता की बदल रही हैं सोच – दीपक बाली

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड,,,,शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक मैं गहन मंथन किया गया।

बैठक में महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारी सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को पूरी तरह से साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। जनता को जागरूक किया जाए और समझाया जाए कि यह शहर उसका है और उसी के सहयोग के बगैर यह शहर साफ स्वच्छ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब शहर साफ और स्वच्छ होगा तो स्वच्छता की रैंकिंग में बदलाव आना लाजमी है लेकिन हम यह सब केवल रैंकिंग के लिए नहीं बल्कि सफाई के मामले में हमारा शहर अलग ही दिखाई दे इस हेतु प्रयास कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि यह सब एक दिन में तो नहीं होगा लेकिन एक दिन अवश्य होगा क्योंकि काशीपुर शहर की देवतुल्य जनता अब सफाई के प्रति गंभीर होती जा रही है।

इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अमरजीत सिंह साहनी नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सभी पार्षद गण, स्वयं सहयता समूह की महिलाएँ, पी एम यू टीम, एम एस डब्ल्यू एम टीम, सुपरवाइजर टीम, भाषा सूत्र टीम, Shavyas Agronixx टीम आदि मौजूद रहें। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सफाई गाड़ियां कूड़ा ढक कर ही ले जाएंगी। सभी पार्षद गण अपने वार्ड की सफाई संबंधित समस्याओं की सूची बनाकर जागरूकता बैठक में प्रस्तुत करेंगें। 10 विषयों के 10 जिम्मेदार लीडर अपनी टीम का गठन कर व्हाट्सप्प ग्रुप में टीम को जोड़ेंगे और नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त 10 जिम्मेदार लीडर के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button