लखनऊ-उत्तरप्रदेश

सैंकड़ों ब्राह्मण बटुकों के शंखनाद के साथ सवर्ण मोर्चा ने निकाली रैली

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  • यूजीसी क़ानून के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाली रैली
  • यूपी पुलिस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट
  • बैरीकेटिंग फाँद गांधी प्रतिमा जा रहे कार्यकर्ताओं की हलवासिया चौराहे पर हुई नोकझोक

लखनऊ। यूजीसी क़ानून को वापस लेने, सवर्ण आयोग का गठन करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार को परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा हरज़रतगंज तक सवर्ण मोर्चा के बैनर तले शांति मार्च निकाला गया। हजारों की संख्या में गांधी प्रतिमा हजरतगंज जा रहे सवर्ण मोर्चा को रोकने के लिए पुलिस ने जगह जगह बेरिकेटिंग लगा दी थी, जहाँ पुलिस के साथ उनकी नोकझोक भी हुई। सवर्ण मोर्चा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पर अडिग थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहाँ पहुँचने नहीं दिया। सवर्ण मोर्चा से जुड़े हज़ारों कार्यकर्ता परिवर्तन चौक और केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन के नीचे लगे बैरिकेटिंग को फाँद कर हलवासिया चौराहा तक पहुंचे गए। जहाँ बैटिकेटिंग पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। हज़ारों कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे गए, और नारेबाजी शुरू कर दी। यहाँ पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
सवर्ण मोर्चा ने शांति मार्च की शुरुआत परिवर्तन चौक से प्रारम्भ की। बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज था। जिसे लहराते हुए वह आगे पढ़ने लगे। इससे पूर्व सैंकड़ों ब्राह्मण बटुकों ने शंखनाद करके इस शांति मार्च का आगाज किया। मार्च करते समय भी लगातार शंखनाद की आवाज ने आम जनमानस का दिल जीता।
इस अवसर पर सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिंह व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यूजीसी का काला कानून सवर्णों का अपमान है, जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने सवर्ण आयोग बनाने, आर्थिक आधार पर आरक्षण देने, का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए कहा कि सवर्णों के इतिहास का सही से संरक्षण हो और बिना किसी जांच के SC-ST कानून के तहत लिखे जा रहे मुकदमों पर कार्यवाही न हो। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस शांति मार्च को प्रभावित करने के लिए यूपी पुलिस ने खूब प्रयास किया। प्रदेश भर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। नोटिस लामिला कराई गई। आम जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसका ख़ामियाज़ा मौजूदा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीश सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। सर्वण मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओ में सर्वण मोर्चा के संरक्षक कुंवर दुर्गेश प्रताप सिंह,श्री बसंत सिंह बघेल ,श्री टी.पी.पांडे जी (समाजसेवी),श्री आनंद त्रिपाठी जी,मीडिया प्रभारी उमेश मिश्रा जी कार्यक्रम में रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close