वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को 42 करोड़ रूपये के रिटेल ऋण किए स्वीकृत, पात्र ग्राहकों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

डिजिटल बैंकिंग जागरूकता एवं ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन

ऑन-द-स्पॉट स्वीकृति पत्र मिलने से ग्राहकों में अत्यधिक उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला

वाराणसी :- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बीएलडब्लू ककरमत्ता स्थित एक होटल में 21 फ़रवरी शनिवार को मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (डीजीएम) रंजीत सिंह रहे साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक रणविजय सिंह सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में खुदरा ग्राहकों, व्यापारियों,वेतनभोगी कर्मचारियों, गृहिणियों तथा स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया | उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल योजनाओं जैसे होम लोन,पर्सनल लोन,वाहन ऋण,एजुकेशन लोन,गोल्ड लोन,ओवरड्राफ्ट सुविधाएं तथा अन्य उपभोक्ता ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई |

इस कैंप के दौरान कुल 42 करोड़ रूपये के रिटेल ऋण स्वीकृत किए गए जिनमें से कई पात्र ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए | ऑन-द- स्पॉट स्वीकृति पत्र मिलने से ग्राहकों में अत्यधिक उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला | अनेक ग्राहकों ने अपने आवास,वाहन,शिक्षा तथा व्यवसाय विस्तार हेतु बैंक से ऋण लेने में विशेष रुचि दिखाई |

बैंक के अधिकारियों की टीम ने ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता,ब्याज दर,पुनर्भुगतान प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया | कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग,नेट बैंकिंग एवं मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया |

इस सफल आयोजन से क्षेत्र के ग्राहकों में बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा उन्हें अपनी व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करने का एक सशक्त मंच मिला | उपस्थित ग्राहकों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ग्राहक हितैषी बताया |

कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ तथा अंत में सभी उपस्थित ग्राहकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close