सुबह गूंजती थी। दूध दही की आवाज अब वो हमेशा के लिए बन्द हो!

सुबह गूंजती थी। दूध दही की आवाज अब वो हमेशा के लिए बन्द हो!
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
किशनी/मैनपुरी। बुधवार की सुबह नगर के मोहल्ला हवेली निवासी हरविलाश पुत्र अमर सिंह बाथम उम्र 35 साल का निधन हो गया। उनकी मौत से परिवार सहित पूरे नगर में मातम सा फैल गया!
बता दे हरविलाश दूध, दही, ब्रेड के विक्रेता थे! रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल से नगर में दूध बेचने निकला था। जैसे ही वह गांव बटपरू के सामने पहुंचा! वैसे ही अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा! रास्ते से निकल रहे लोगों ने उसे उठाया। और ड्रॉ0 राकेश सिंह भदौरिया हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए। उसे सैफई रेफर कर दिया! और सैफई पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टरों ने मौत की वजह हृदय गति रुकना बताई है!
बता दें हरविलाश पिछले लगभग 8 साल से पूरे नगर में व आस पास के गांव जाकर दूध, दही, ब्रेड बेचने का काम करता था! बहुत ही लगनशील और मेहनती था! आज उसकी मौत से पूरे नगर में शोक की लहर मच गई! लोगों का कहना है। शायद हरविलाश जैसा कोई नहीं होगा। अब कौन सुबह-सुबह घर घर जाकर दूध, ब्रेड देने कौन आयेगा! जानकारी के मुताबिक हरविलाश की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी! उसकी पत्नी किसी कारणवश छोड़कर चली गई थी! जिससे उसका एक बेटा है! अब पूरा परिवार उसकी मौत से मातम मायूस है।





