राष्ट्रीयसिनेमा के चर्चे

सुपर स्टार रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का ट्रेलर जारी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के प्रस्तुतीकरण और नारायण मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का भव्य ट्रेलर आज आउट कर दिया गया है। फिल्म का आरवीएफ म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म में सुपर स्टार रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका हैं और ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” का निर्माण संजय यादव और आशीष कुमार कंठ ने किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। यह फिल्म प्रेम, त्याग, दर्द और पारिवारिक रिश्तों की गहराई को बेहद भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसकी कहानी को दिल छू लेने वाली बता रहे हैं। 4 मिनट 50 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में मनोरंजन का हर पहलु देखने को मिल रहा है। फिल्म में रितेश पांडेय जहाँ एक साधारण परिवार के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अपर्णा मलिक एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मॉडर्न ख्यालात की है।

ट्रेलर में एक सच्चे प्रेम की ऐसी कहानी दिखाई गई है, जिसमें प्रेम और समाज के बीच संघर्ष साफ नजर आता है। परिस्थितियां कहानी को ऐसे मोड़ पर ले आती हैं जहां पात्रों को कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। फिल्म का कथानक इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमता है कि क्या सजनवा अपने प्यार को बचा पाएगा या फिर किस्मत कोई अलग राह तय कर देगी। फिल्म में रितेश पांडेय और अपर्णा मलिक की जोड़ी बेहद प्रभावशाली दिख रही है। उनके साथ सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में भावनाओं की गहराई को जीवंत करने की कोशिश की है।

फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” के ट्रेलर को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह फिल्म एक बेहद भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्यार, त्याग और परिवार के रिश्तों की गहराई को दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेलर को दर्शकों से मिल रहा शानदार प्यार पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। रितेश पांडेय ने कहा कि इस फिल्म की कहानी हर उस व्यक्ति को जोड़ती है, जिसने कभी सच्चे प्रेम और सामाजिक संघर्ष को महसूस किया हो, और उन्हें पूरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगी।

फिल्म को लेकर निर्माता और निर्देशक कहना है कि यह फिल्म केवल एक प्रेम कहानी नहीं बल्कि रिश्तों, समाज की सोच और त्याग की मार्मिक दास्तान है। उनका विश्वास है कि फिल्म दर्शकों को भावनाओं की गहराई में ले जाएगी और हर वर्ग के दर्शकों के दिल को छूने में सफल होगी।

आपको बता दें कि फिल्म “सजनवा कइसे तेजब” में रितेश पांडेय, अपर्णा मलिक, अमित शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, पल्लवी सिंह, उल्हास, कविता राज और शनि शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी इश्तियाक शेख बंटी, सुरेंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार रावत और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा के हैं। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है और गीत शेखर मधुर ने लिखे हैं। छायांकन हेमंत जायसवाल, संपादन नागेंद्र यादव, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम और एम.के. गुप्ता, कला निर्देशन नियाजुद्दीन अंसारी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close