वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सिगरा स्टेडियम में लगेगा जेएसके क्रिकेट का मेला 22 फरवरी को- संजीव अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- जेएसके प्रीमियर लीग पुरूष एवं महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी रविवार 22 फरवरी सुबह आठ बजे सिगरा स्टेडियम वाराणसी में जेपीएल 2026 का आयोजन किया जा रहा है | इस आशय की जानकारी जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं कार्यक्रम सयोंजक ब्रजेश लोड, आकांक्षा मिश्रा,अमित सोनी एवं पूजा सोनी ने 20 फ़रवरी शुक्रवार को महमूरगंज स्थित वीवान डाइमेन्ड ज्वेलर्स के शोरूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से दी | इस अवसर पर संस्थापक जेएसके फाउंडेशन के संजीव अग्रवाल ने बताया कि इसमें 16 टीमे भाग ले रही है, जिसमें प्रत्येक टीम में 15 महिला व 15 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे ये सभी खिलाड़ी जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्य ही है |

सभी सोलह टीम,एक टाइटल स्पॉन्सर, सात को स्पांसर & पार्टनर्स व टीम ऑनर के सहयोग से हो रहा है इसमें सभी अंपायर स्कोरर सब ऑफिशल होंगे | मेल क्रिकेट मैच आठ ओवर के एवं फीमेल क्रिकेट मैच छह ओवर के होंगे सभी प्रमुख विजेताओं की विशेष शील्ड व मेडल से पुरस्कृत किया जायेगा | वाराणसी के विशिष्ट जन,खेल प्रेमी व समस्त काशी वासियों को इस अवसर पर आमंत्रित किया जा रहा है |

पत्रकार वार्ता मे मुख्य रूप से विनय गिरी, अमित सिकदर,रिंकी जैन,पलक अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय,विकास शुक्ला,प्रमोद शर्मा सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button