सिगरा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कई कम्पनियों के खोये 12 मोबाइलो को किया बरामद

मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द
वाराणसी । भिन्न-भिन्न स्थानों से मोबाइल स्वामियों के चोरी हुए व खोए हुए मोबाइलों की शिकायत पर एसीपी चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पता करते हुए शनिवार को 12 मोबाइलों को बरामद किया गया। मोबाइल स्वामियों को इंस्पेक्टर संजय मिश्रा द्वारा सिगरा थाने पर बुलाकर सुपुर्द किया गया। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी थाना पर मोबाइल बिल के साथ अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा (https://www.ceir.gov.in) पर जाकर अपने गुम हुए मोबाइल के संबंध में मोबाइल बिल व पुलिस शिकायत के प्रति को अपलोड करते हुए शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे गुम हुए मोबाइल में पुनः दूसरी सिम लगाने पर उसकी जानकारी संबंधित शिकायत कर्ता व संबंधित थाना को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होगी। खोया मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 भरत भट्ट,का0 सदाशिव यादव आदि शामिल रहे।





