समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी श्री आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में सपा पार्षद दल ने नगर आयुक्त से मिलकर नगर की ज्वलंत जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया

नक़ी हैदर दानिश
वाराणसी । इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने नगर के अधिकांश वार्डों में हो रही दूषित जल आपूर्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आम जनमानस के स्वास्थ्य पर गंभीर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही EESL पथ प्रकाश व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गलियों में लगी अधिकांश एलईडी लाइटें पीली, निष्प्रयोज्य अथवा बंद पड़ी हैं, जिससे दुर्घटनाओं एवं असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तत्काल खराब लाइटों को बदलकर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
लोहता क्षेत्र में व्याप्त सीवर जाम व जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष हारुन अंसारी ने नगर आयुक्त को विस्तार से अवगत कराया, वहीं पार्षद प्रतिनिधि समीम नोमानी ने संबंधित विषय पर लिखित पत्र सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की।
नगर निगम सदन के उप नेता गोविंद पटेल एवं पार्षद संदीप यादव ने अवर अभियंताओं के बार-बार हो रहे स्थानांतरण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब तक कोई अभियंता क्षेत्र की समस्याओं को समझ पाता है, तब तक उसका स्थानांतरण कर दिया जाता है, जिससे विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं पार्षद अविनाश यादव विक्की’ ने खराब गुणवत्ता के कारण क्षतिग्रस्त हुए पत्थरों के पुनर्निर्माण को लेकर शिकायती पत्र नगर आयुक्त को सौंपा।
सपा पार्षद दल ने नगर आयुक्त से सभी समस्याओं के तत्काल, स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान की मांग की हैं
मुख्य रूप से स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा नेता प्रतिपक्ष हारुन अंसारी, गोविंद सिंह पटेल, अविनाश यादव विक्की,शमीम नोमानी, संदीप यादव, अनिल पटेल, हमजा अशरफ, आदि लोग उपस्थित थे!





