सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ईरान के खिलाफ युद्ध

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का समर्थन करने को लेकर सहमति बन गई है। मिडिल ईस्ट आई (MEE) ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इसने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी युद्ध विभाग के एक सीनियर अधिकारी एल्ब्रिज कोल्बी ने सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान से फोन पर बात की थी। खालिद बिन सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भाई और उनके शीर्ष सलाहकार भी हैं।
मिडिल ईस्ट आई ने बताया है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले तेज हो गये हैं और अमेरिका को इस युद्ध के लिए और ज्यादा पहुंच और हवाई उड़ानों के लिए नये ठिकानों की जरूरत है। इस मामले से परिचित कई अमेरिकी और पश्चिमी अधिकारियों ने ‘मिडिल ईस्ट आई’ को बताया है कि सऊदी अरब ने पश्चिमी सऊदी अरब के ताइफ में स्थित ‘किंग फहद एयर बेस’ को अमेरिकियों के लिए खोलने पर सहमति दे दी है। ये दोनों देश अभी तक इस्लाम के नाम पर ईरान युद्ध में खुद को निष्पक्ष दिखाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब इन्होंने पाला बदल लिया है।




























