शिवपुर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ: हिन्दू एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी नारद जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया
हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन महामंत्री सर्वेश सिंह सोनू के द्वारा किया गया
रोहित मौर्या की खास रिपोर्ट
शिवपुर दान्दूपुर (वाराणसी), 21 दिसंबर 2025। सकल हिन्दू समाज दान्दूपुर, लोढ़ान एवं चांदमारी महामंत्री सर्वेश सिंह सोनू तत्वावधान में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन हिन्दू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिन्दू बंधु-भगिनियां उपस्थित होकर उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता परमहंस जगद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य पूज्य स्वामी नारद जी महाराज ने की। स्वामी नारद जी ने अपने उद्बोधन में हिन्दू धर्म की शाश्वत शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने भगवद्गीता के यथार्थ स्वरूप पर जोर देते हुए समाज को आत्मजागरण का आह्वान किया।और संबोधन में संघ की विचारधारा को रेखांकित करते हुए महामंत्री सर्वेश सिंह सोनू ने कहा कि हिन्दू समाज का संगठन ही राष्ट्र की प्रगति और सुरक्षा की कुंजी है। उन्होंने डॉ. हेडगेवार की दूरदर्शिता का स्मरण कराते हुए समाज को सेवा, समर्पण और एकता के मार्ग पर चलने का आवाहन किया। साथ ही, उन्होंने चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव जैसे क्षेत्रों में हिन्दू मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री आर.जे. राम तथा विश्व हिन्दू परिषद की महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी श्रीमती भावना अग्रवाल शामिल रहीं। श्रीमती भावना अग्रवाल जी ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि हिन्दू नारी शक्ति राष्ट्र की असली धरोहर है और उसे आगे बढ़कर समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में सकल हिन्दू समाज की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से हार, माला और अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। मंच पर भव्य सजावट और जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यह सम्मेलन न केवल स्थानीय स्तर पर हिन्दू एकता का प्रतीक बना बनारस, आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित कर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। सम्मेलन में प्रवचन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाना चाहिए।
विशाल हिन्दू सम्मेलन के अध्यक्षता कर रहे परमहंस जगद्गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराजजी के परम शिष्य पूज्य स्वामी नारदजी महाराज,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रमुख श्रीमान स्वांत रंजन जी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री आर जे राम जी, तथा समाजसेवी, विश्व हिन्दू परिषद महिला सशक्तिकरण सदस्य श्रीमती भावना अग्रवाल जी को सकल हिन्दू समाज दान्दूपुर, लोढ़ान, चांदमारी के तरफ से आपका हार्दिक अभिनंदन, बन्दन एवं हार्दिक स्वागत करता है और यह आयोजन हिन्दू समाज के लिए एक प्रेरणादायी बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर हिन्दू एकता के संदेश को फैलाएगा





