उत्तराखंड

शादी में बारांतियों ने बजाया डी जे, तो पड़ोसियों ने बजाए लठ, कई लोग हुए घायल

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

दिनेशपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,घर के सामने से डीजे बजाने का विरोध कर एक परिवार के लोगों ने बारातियों पर धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डांटे चले।, जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। वहीं मारपीटमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना उधम सिंह नगर के दिनेशपुर के शुक्रवार को कंटोपा गांव में एक बारात आई थी जहां घटना हुआ है।
शाम को रामबाग दिनेशपुर से बारात गांव में पहुंची। जब बारात की चढ़त हुई तो गांव में एक परिवार के लोगों ने अपने घर से सामने से डीजे बजाकर बारात निकालने का विरोध कर दिया। एक बार तो डीजे बंद करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से डीजे बजना शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसी परिवार ने बारातियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। डीजे पर चढ़कर मारपीट की। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा भी कई लोग घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर शनिवार ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया। लड़की के पिता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, बारात पक्ष के संजय कुमार सरकार, ने भी अलग तहरीर सौंपकर कंटोपा गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से रोककर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उपद्रवी तत्वों में से पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close