उत्तरप्रदेश

शादी की पहली ही रात दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, शादी के 6 घंटे बाद ही घर में गूंजी किलकारियां

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में शादी की पहली ही रात दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई. महज छह घंटे पहले ही दुल्हन ससुराल पहुंची थी. परिजनों के अनुसार रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर महिला डॉक्टर को बुलाया गया. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष साथ रह रहे हैं और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.

लंबे समय से था प्रेम संबंध
मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हरिया गांव के निवासी रिजवान और बहादुरगंज की रहने वाली युवती के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध था, कुछ समय पूर्व युवती ने अजीमनगर थाने की मुरसैना चौकी पहुंचकर शादी की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस और ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और शादी तय कर दी गई शनिवार शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई और रिजवान दुल्हन को अपने घर ले आया। रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्राथमिक उपचार किया।
रविवार को दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि युवती शादी से पहले ही गर्भवती थी, जिसकी जानकारी दोनों पक्षों को पहले से थी। Pre Marriage Pregnancy Case दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। आपको बता दें जैसे ही बच्ची के जन्म की खबर फैली, पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, रिजवान ने इस स्थिति को खुशी-खुशी स्वीकार किया और बच्ची को गोद में लेकर पूरे गांव में मिठाइयां बांटीं

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close