काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शव को घर मे ही दफ़नाने की थी तैयारी, एसडीएम और तहसीलदार ने मोके पर पहुंच कर रोका

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,70 वर्षीय वृद्ध कारी अबरार का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने को परिवार घर में ही कब्र खोदने में जुट गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस के समझाने पर परिवार शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गया। जानकारी के मुताबिक मौहल्ला नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय अबरार नूरी पुत्र सखावत हुसैन का बीमारी के चलते रविवार को इंतकाल हो गया। परिजनों के मुताबिक, वृद्ध ने मरने से पहले घर में ही दफनाने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए सोमवार शाम परिजनों ने घर के अंदर ही शव को दफनाने के लिए कब्र खोद दी। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे औलर परिजनों को समझाया कि घर के अंदर संस्कार नहीं किया जा सकता, इसके लिए कब्रिस्तान बनाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि समझाने पर परिजन शव को नौगजे वाले कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गए। समाचार लिखें जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हों पाया था
वहीं सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला भी मौके पर पहुंच गए थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close