उत्तरप्रदेश

शमसाबाद में SIR सहायता एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ, मतदाता सेवाओं में मिलेगी बड़ी सुविधा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

शमसाबाद। नगर और ब्लॉक स्तर पर आज SIR सहायता एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान चेयरमैन नगर पंचायत के प्रतिनिधि नदीम अहमद फ़ारूकी द्वारा किया गया। केंद्र खुलने के साथ ही क्षेत्रवासियों को अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और SIR से जुड़ी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर सहज रूप से मिल सकेगी।

नदीम अहमद फ़ारूकी ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य जनता को सुविधा प्रदान करना और मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की असली मजबूती है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की राजनीति पर भी विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश को सही दिशा और स्थिर नेतृत्व देने की क्षमता केवल अखिलेश यादव में ही है। उन्होंने उनके अनुभव और कार्यशैली पर पूरा भरोसा जताया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि SIR केंद्र खुलने से अब मतदाता संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close