वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वृद्ध आश्रम में भोजन करा जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मना जन्मदिन – प्रकाश जायसवाल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया ||

सारनाथ वृद्ध आश्रम में मिष्ठान वितरण कर मनाया गया मनोज जायसवाल का जन्मदिन ||

मानव सेवा का संदेश मनोज जायसवाल के जन्मदिन पर वृद्धजनों के बीच सेवा कार्यक्रम ||

जायसवाल क्लब ने जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस,वृद्ध आश्रम में बांटी खुशियाँ ||

वृद्धजनों के आशीर्वाद संग मनाया गया मनोज जायसवाल का जन्मदिन ||

वाराणसी:- जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का जन्मदिन दो मार्च गुरुवार को सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया | इस अवसर पर सारनाथ स्थित वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच मिष्ठान एवं भोजन का वितरण किया गया | कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में एवं हेमन्त जायसवाल की अगुआई में संपन्न हुआ | इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया,उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया | वक्ताओं ने कहा कि समाज में मानव सेवा करना ही सच्ची मानवता है और इस तरह के कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है |

इस अवसर पर जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों ने मनोज जायसवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।वहीं वृद्ध आश्रम के निवासियों ने इस पहल के लिए जायसवाल क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास कराते कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में समाज के बहुत सारे बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए |

उक्त अवसर पर हेमंत जायसवाल, राजकुमार जायसवाल,हीरा लाल जायसवाल,कमलेश जायसवाल,राजेश जायसवाल,बाबू जायसवाल, रमेश जायसवाल,नीरज जायसवाल,अजय जायसवाल इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button