वाराणसी/उत्तरप्रदेश

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का काशी आगमन पऱ लोहता में कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों सँग चौरा माता मंदिर में की पूजा अर्चना

वाराणसी :- विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का काशी आगमन पऱ पांच फ़रवरी गुरुवार को लोहता मे कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा अभूतपूर्व एवं जोरदार स्वागत किया गया | क्षेत्र में उनके पहुँचते ही गगनभेदी नारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया गया |

भव्य स्वागत समारोह
लोहता क्षेत्र में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में परिषद के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे | कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और ढोल नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का अभिवादन किया गया | इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और धर्म रक्षा के संकल्प को दोहराया |

माता रानी का लिया आशीर्वाद
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष चौरा माता मंदिर पहुँचे | यहाँ उन्होंने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की और आरती में सम्मिलित हुए उन्होंने मंदिर परिसर में मत्था टेक कर देश की सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की | मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया |

इस मौके पे प्रमुख रूप से मनीष रॉय, राघवेंद्र,कृष्णा पांडे,ओपी कश्यप,राजेश मौर्या,हर्षित,संजय राय,अंकुर,शाहिद अख्तर,प्रहलाद मौर्या,विशाल अग्रहरि, मनोज कुमार,अनिल, दशरथ महेश,बबलू पटेल,शिवानंद राकेश सहित इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close