करनाल-हरियाणा

विश्व के समक्ष सभी समस्याओं का हल क्षमा भाव में छिपा हुआ है: ज्ञानमोती माता जी

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

विश्व के समक्ष सभी समस्याओं का हल क्षमा भाव में छिपा हुआ है: ज्ञानमोती माता जी

क्षमा दिवस पर निकली रथ यात्रा सभी ने मिल कर क्षमा मांगी एक दूसरे से

आईरा न्यूज नेटवर्क
एस आर योगी

करनाल, 18 सितम्बर, ( ): त्याग जप और तप के साथ आत्मिक शुद्धता के प्रतीक पर्व दश लक्षण महापर्व का आज उत्तम क्षमा पर्व के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर रथ यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न भागों से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची। इससे पहले जैन मंदिर में उत्त्म क्षमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद पहुंचे थे। कार्यक्रम में क्ष्मा पर्व के महत्व पर जैन सयाध्वी ज्ञानमोती माता जी ने प्रकाया डाला। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में क्षमा पर्व का अपना ही महत्व हैं। उन्होंने कहा आज विश्व के समक्ष समस्याओं का हल क्षमा भाव में छिपा हुआ हैं। इस अवसर पर रथ यात्र मंदिर से शुरू होकर सराफा बाजार, कर्ण गेट, पुरीानी जीटी रोड दयालपुरा गेट होते हुए जैन सकूल पहुंची। जहां भगवान का अभिषेक किया गया। उसके बाद नावल्टी रोड जैन चौक होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचेी इस अवसर पर किशोर नागपाल बीरेश जैन, नवीन जैन एससी जैन दिनेश जैन, डा. पीके जैन नवीन जैन, निर्दोष जैन अजय जैन, महाबीर जैन नीतू जैन निशा जैन रेनू जैन, महाबीर जैन शामिल हुए । इससे पहले जप तप के लिए श्रावकों को सम्मनित किया। आज सुबह भाजपा के प्रत्याशी जगमोहन आनंद करनाल स्थित दिगबंर जैन मंदिर पहुंचे जहां जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे कार्यक्रम में दिगंबर जैन सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेश जैन ने कहा कि यहां मंदिर में हजारों साल पुरानी चमत्कारी प्रतिभाएं हैं। यहां पर जिसको भी भगवान का आशीर्वाद मिला है। उसकी हमेशा जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद को अहंकार छू कर भी नहीं निकला। इनकी जैन धर्म में काफी आस्था है। उन्होंने कहा कि सकल जैन समाज को जगमोहन आनंद का व्यक्तिगत रूप से समर्थन करना चाहिए। इस मौके पर जैन साध्वी ज्ञान मोती माता जी ने कहा कि जगमोहन आनंद का व्यक्तित्व विराट है। उन्होंने कहा कि ऐसे विराट व्यक्तित्व को समाज का हमेशा समर्थन मिलता है। कार्यक्रम में क्षमाउत्सव पर सभी से क्षमायाचना करते हुए भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने कहा कि बीती हुई बात को बिसार देना चाहिए। उनके दरवाजे शुरू से ही सभी के लिए खुले हुए थे। वो करनाल को अपना परिवार मानते हैं। आज लड़ाई विचारधारा की है। जैन समाज ने हमेशा देश को एकता और अखंडता रखने वालों का साथ दिया है। इसलिए जैन समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा के साथ है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह यहां कोई अपील करने नहीं आए बल्कि अपने परिवार के बीच आए हैं। उनके साथ इस परिवार का शुरू से ही आशीर्वाद है और र हेगा। इस अ वसर पर एसएस जेन स भा के महामंत्री नवीन कुंमार जैन, उपाध्यक्ष सतीश जैन, जैन समाज के डा. पीके जैन, एसके जेन, एससी जैन, अजय कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मालु मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close