वाराणसी/उत्तरप्रदेश
विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष ने चौदहो के सरदार मकबूल हसन को अखिलेश यादव के शोक संदेश पत्र सौपा

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने सपा प्रमुख का पत्र आवास पहुंचकर सौपा
वाराणसी :- बुनकर विरादराना तंजीम के चौदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब की पत्नी के निधन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शोक संदेश पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया है | चौदहो के सरदार हाजी मकबूल हसन की पत्नी इशरत जहां का बिमारी के कारण निधन एक माह पूर्व हो गया था | सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” सपा प्रमुख अखिलेश यादव का शोक संदेश पत्र उनके निवास स्थान पीलीकोठी स्थित कटेहर पहुंचकर सौपा |
पत्र सौपने वालो मे प्रमुख रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”,हाजी समसुल हक,पूर्व पार्षद अनीसुर्रहमान, जलालुददीन अंसारी,पूर्व पार्षद शमीम अंसारी,प्रदेश सचिव जावेद अंसारी,एकलाक अंसारी,जुनैद अंसारी आदि लोग उपस्थित थे ||





