विधायक जगमोहन आनंद ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान

विधायक जगमोहन आनंद ने कैंप कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
करनाल, 21 अगस्त । विधायक जगमोहन आनंद ने वीरवार को सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को एक-एक करके सुना व मौके पर ही समस्याओं के समाधान लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ- सबका विकास – सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास आए, वह लिखित शिकायत लेकर आए। उस शिकायत पर साफ-साफ संबंधित व्यक्ति का पता और उसका मोबाइल नंबर अवश्य हो, ताकि आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का हर दिन फोलो अप लिया जाता है, इस कार्य के लिए उनके आवास पर कर्मचारी लगाए गए हैं, जो विभागों से जानकारी लेते हैं।





