वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को कौशल व रोजगार से जोड़ना अत्यंत आवश्यक : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति ने किया ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ पहल का शुभारंभ

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल, हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन फाउंडेशन तथा हैप्पी लाइफ टेक्नोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड की संयुक्त पहल ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी द्वारा बुधवार को किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को कौशल एवं रोजगार से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ‘पढ़ाई के साथ कमाई’ कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान एवं कार्यानुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के समन्वयकों ने बताया कि यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण की अवधारणा पर आधारित है तथा नीति आयोग की कौशल विकास संबंधी प्राथमिकताओं, स्टार्टअप इंडिया अभियान और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विज़न के अनुरूप तैयार किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से छात्राओं को पढ़ाई के साथ सुरक्षित, सम्मानजनक एवं मार्गदर्शित आय अर्जन के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही यह पहल विश्वविद्यालय, इनक्यूबेशन सेंटर एवं उद्योग जगत के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं रोजगार से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी। इस पहल के अंतर्गत छात्राओं को तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण, वर्क-रेडीनेस स्किल्स, इंटर्नशिप तथा पार्ट-टाइम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपनी शिक्षा जारी रखते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button