वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने एस आई आर पर बीएलओ के साथ की समीक्षा बैठक

इन्तिजार अहमद खान
इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर सभी बीएलओ के साथ बैठक की, बैठक में उन्होंने हर बूथ की समीक्षा की।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि शहर के सभी बीएलओ ने बहुत अच्छा कार्य किया है सभी बधाई के पात्र हैं। बूथ संख्या 279, 280, 281, 283, 295 पर बीएलओ ने जो आंकड़े बताये हैं वह सुखद हैं और कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जो लोग रह गए हैं वह भी जल्दी ही अपने फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें।
शरद बाजपेयी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं शिक्षकों एवं सभी बीएलओ ने बहुत ही मेहनत और लगन से कार्य किया है, उसी का प्रतिफल है कि कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है।
शरद बाजपेयी ने कहा कि एस आई आर के माध्यम से सटीक और सही एवं प्रमाणिक वोटर लिस्ट प्राप्त होगी, घुसपैठिए अब इस देश में नहीं रह पायेंगे, जो विरोधी पार्टियां एस आई आर का विरोध कर रही हैं, सच तो ये है कि वह देश के विरोध में है। एस आई आर के माध्यम से अब देश में सिर्फ भारतीय ही रहेंगे घुसपैठियों का अब भारत में कोई काम नहीं है, भारत के संसाधनों पर सिर्फ भारत वासियों का ही अधिकार है जिसे मोदी जी ने प्रमाणित किया है।
इस समीक्षा बैठक में बीएलओ सचिन दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार, गीता तिवारी, मुन्नी देवी, पूनम शुक्ला उपस्थित रहीं।





