राजनीतिवाराणसी/उत्तरप्रदेश

लोकतंत्र की दशा-दिशा पर सम्यक पार्टी की वाराणसी में अहम बैठक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनभागीदारी और संगठन मजबूती पर सम्यक पार्टी का मंथन ||

सम्यक पार्टी के मंच से लोकतंत्र सशक्त बनाने का आह्वान ||

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह,लोकतंत्र पर हुई चर्चा ||

वाराणसी में सम्यक पार्टी का चिंतन शिविर,लोकतंत्र को मजबूत करने पर जोर ||

लोकतंत्र पर गहन मंथन,सम्यक पार्टी ने दी संगठन मजबूती की दिशा |

वाराणसी में सम्यक पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,लोकतंत्र सशक्त करने का संकल्प |

जनभागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र, सम्यक पार्टी का स्पष्ट संदेश |

सम्यक पार्टी की बैठक में उठा लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण का मुद्दा ||

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के साथ लोकतंत्र पर गंभीर चिंतन ||

लोकतंत्र की चुनौतियों पर सम्यक पार्टी का मंथन,कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा ||

संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता का आह्वान ||

वाराणसी में सम्यक पार्टी की बैठक, लोकतंत्र को लेकर बड़ा संदेश ||

वाराणसी :- सम्यक पार्टी की वाराणसी शाखा द्वारा लोकतंत्र की वर्तमान दशा एवं दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कल्याणी वाटिका,बैंक कॉलोनी महमूरगंज में किया गया | इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही | कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तपेंद्र प्रसाद शाक्य उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों, उसकी मजबूती एवं जनभागीदारी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया |

इस अवसर पर सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य के प्रथम वाराणसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया | कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सोनी द्वारा किया गया | अंत में राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया |

सम्यक पार्टी के इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित किया |

इस अवसर पर राष्ट्रिय अध्यक्ष मार्गदर्शक मंडल डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा,प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल,प्रांतीय मिडिया प्रभारी राज कुमार पाण्डेय,राष्ट्रिय महा सचिव के पी शाक्य,जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश,जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ कमल कुमार बाजपेई एवं अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत कर सम्यक लोक तंत्र स्थापित करने पर जोर दिया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button