काशीपुर-उत्तराखण्ड़

लाखों रुपयों के नशीली दवा, इंजेक्शन और केप्सूलों का ज़खीरा बरामद

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, जनपद मे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की नशीली दवाइयों, इंजेक्शन व कैप्सूल का भारी जखीरा बरामद किया है। बरामद माल की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी कोतवाली आईटीआई उप निरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दड़ियाल फ्लाईओवर के पास बाजपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई गत्ते की 17 पेटियों को बरामद किया। तलाशी के दौरान इनमें बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल व टैबलेट्स पाए गए।
बरामद माल का विवरण इस प्रकार है,
NRx Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml (2.0 ml Ampoule) – 12,250 इंजेक्शन
Spasmo Capsules – 49,920 कैप्सूल
Spasmore Capsules – 64,560 कैप्सूल
Proxiohm-Spas Capsules – 51,360 कैप्सूल
Ohms Alpha 0.5 Tablets – 1,74,000 टैबलेट

इस संबंध में थाना कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 323/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात अभियुक्तों की गहनता से जांच की जा रही है तथा बरामद माल को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल
कुन्दन सिंह रौतेला – प्रभारी कोतवाली आईटीआई
नीरज कुमार – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
शुभम कोटनाला – औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी पैगा
उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट
हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी
कांस्टेबल दीपक प्रसाद
कांस्टेबल दिनेश तिवारी
कांस्टेबल दीपक जोशी
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close