काशीपुर-उत्तराखण्ड़

लगभग दो क्विंटल गांजे के साथ नशा तस्कर नूर मुहम्मद गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / कुण्डा / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1.973 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को चौकी मंडी थाना कुंडा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.973 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी ग्राम सर्वारखेड़ा, थाना कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी कुंडा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह (चौकी प्रभारी मंडी), उप निरीक्षक बलबीर सिंह, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button