लखनऊ-उत्तरप्रदेश
लखनऊ: जबरन निकाह मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी डॉक्टर के माता-पिता गिरफ्तार

लखनऊ के केजीएमयू से जुड़े जबरन निकाह के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामले में आरोपी सलीमुद्दीन और उसकी पत्नी खतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसके साथ ही आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के पिता और मां को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
चौक थाना पुलिस ने यह गिरफ्तारी ठाकुरगंज क्षेत्र से की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के माता-पिता समेत अन्य लोगों को भी इस मामले में साजिशकर्ता के रूप में नामजद आरोपी बनाया गया है।
मामले में आरोप है कि पीड़ित महिला डॉक्टर पर दबाव बनाकर जबरन निकाह कराया गया जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है





