रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन,विधायक ताहिर खान समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

सुल्तानपुर।रमजान माह के 21वें रोजे के अवसर पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार निवासी डॉ.अशफाक अहमद खान के आवास परिसर में भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।कार्यक्रम में इसौली विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद ताहिर खान मुख्य रूप से मौजूद रहे।उन्होंने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना इंसान को संयम, सेवा और भाईचारे की सीख देता है। रोजा इफ्तार का आयोजन आयशा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मास्टर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन,खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।इस मौके पर बाबा कदीर, बाबा कमाल खान, प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनू, पूर्व प्रधान महेश जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता अरशद खान, बीडीसी अब्दुल्ला रहमान, अकबर रजा, पूर्व बीडीसी जुनैद अहमद, तुफैल अहमद कुन्नू, रज्जन नेता, मास्टर निहाल अहमद, ऑपरेटर इकबाल अहमद, मोहम्मद इस्माइल, डॉ. उमर खान, डॉ. जुनैद अहमद, बी.के. मिश्रा, पूर्व प्रधान तौकीर अहमद, सबीर अली, बीडीसी माजिद खान, कोटेदार बिस्मिल्ला खान, सुल्तान खान, मोहम्मद इमरान खान, मोनिस खान, फरहान खान, रज्जन खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


















