वाराणसी/उत्तरप्रदेश

रेल कौशल विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 5862 लाभार्थियों सहित देशभर के 31839 युवाओं को किया गया प्रशिक्षित – अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री )

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रेल कौशल विकास योजना उत्तर प्रदेश के 14 प्रशिक्षण केन्द्रों सहित देशभर में स्थापित 98 प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से 16 तकनीकी शिल्पों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है- अश्विनी वैष्णव( रेल मंत्री)

वाराणसी :- केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा को सूचित किया कि भारतीय रेल ने प्रशिक्षण के लिए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है | केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि यह मुख्य रूप से रेलवे के कर्मचारियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उनके करियर के विभिन्न चरणों में प्रभावी कौशल विकास,पुनः कौशल विकास और कौशल संवर्धन के लिए संरचित प्रशिक्षण प्रदान करता है | केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि इसमें सहयोग देने के लिए भारतीय रेल ने सभी क्षेत्रीय रेलों और उत्पादन इकाइयों में प्रशिक्षण केंद्रों का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है एक जोन के अंतर्गत भी ये प्रशिक्षण केंद्र मंडलों या कारखानों में विभिन्न स्थानों पर फैले हुए हैं |

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि युवाओं में रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से,रेलवे ने रेल कौशल विकास योजना शुरू की है जो 16 तकनीकी शिल्पों को समाहित करने वाला अखिल भारतीय प्रवेश स्तर का कौशल विकास कार्यक्रम है यह योजना सितंबर 2021 में शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को वेतनभोगी रोजगार या स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है |

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेल कौशल विकास योजना के तहत देश भर में फैली क्षेत्रीय रेलों और उत्पादन इकाइयों के 98 प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है देश के किसी भी भाग के अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं |

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा इस योजना के आरंभ से ही,देशभर के 31,839 युवाओं को रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत निर्दिष्ट रेल प्रशिक्षण केंद्रों में अल्पकालिक तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है इनमें से 5,862 युवा उत्तर प्रदेश के हैं जिनमें से 64 सहारनपुर जिले के हैं | केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close