उत्तराखंड

रेलवे स्टेशन पर पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग फरार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काठगोदाम / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,पति को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर छोड़कर एक महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में पति ने जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कराया है।
कायमगंज जिला फर्रुखाबाद यूपी निवासी व्यक्ति ने काठगोदाम जीआरपी थाने में आज शाम सौंपी तहरीर में कहा कि बीती आठ नवंबर को वह अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए अपनी सास के गोरापड़ाव हरिपुर शिवदत्त स्थित घर गया था। दोपहर में करीब 1:40 बजे यह पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन लालकुआं पहुंचा और टिकट लेने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी मौके से गायब थी। उसने आरोप लगाया कि सास का पड़ोसी महेश आर्या उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। युवक का उसकी सास के घर आना-जाना लगा रहता था। व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की गई तो पता चला कि वह घर से गायब है, उसका फोन भी बंद है। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close