रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने भव्य केक-मिक्सिंग सेरेमनी के साथ की त्योहारों की शुरुआत

गुवाहाटी; 6 दिसम्बर, 2025: रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने 5 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ फेस्टिव सीज़न का स्वागत किया, जिसमें मेहमानों ने, पार्टनर्स ने और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित महिलाओं ने बेहद जिंदादिली के साथ इस समारोह में हिस्सा लिया। इस वर्ष के आयोजन ने उन महिलाओं को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की जो प्रेरणा देती हैं, नेतृत्व करती हैं और समुदाय को आकार देती हैं—जिससे इस प्रिय परंपरा में एक और अर्थपूर्ण आयाम जुड़ गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने होटल टीम के साथ मिलकर सूखे मेवों, नट्स, मसालों के साथ साथ जज़्बे के समृद्ध मिश्रण को मिलाया—जो समृद्धि, आनंद और त्योहारों के उत्साह का प्रतीक है। माहौल सौहार्द और उत्साह से भरा था, जिसे लाइव म्यूज़िक और विशेष रूप से चुनी गई व्यंजनों की श्रृंखला ने और आनंददायक बना दिया। महिला उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, कलाकारों, गृहणियों और विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं की उपस्थिति ने इस उत्सव में विविध दृष्टिकोणों का सुंदर संगम जोड़ा, जो होटल की समावेशन और समुदाय से जुड़ाव के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर बोलते हुए अंकुर मेहरोत्रा, जनरल मैनेजर, रेडिसन ब्लू गुवाहाटी ने कहा,
“हमारी केक मिक्सिंग सेरेमनी हमेशा खुशी और उत्सुकता का पल होता है और इस वर्ष यह विशेष रूप से अर्थपूर्ण बन गई क्योंकि हमने उन महिलाओं का उत्सव मनाया जिनके योगदान जीवन के हर क्षेत्र को रोशन करते हैं। यह परंपरा एकजुटता और आशा का प्रतीक है और हम इसे इतने प्रेरणादायक समूह के साथ साझा करके बेहद प्रसन्न हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “केक मिक्सिंग एक खूबसूरत परंपरा है जो त्योहारी मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। उन स्वादों को तैयार करना, जो आगे चलकर क्रिसमस की मिठाइयों का रूप लेते हैं, आनंद और सहभागिता से जुड़ी एक प्रक्रिया है। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस साल के मिश्रण को तैयार करने में हमारा साथ दिया, विशेषकर वे अद्भुत महिलाएँ जिन्होंने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।”
क्रिसमस पुडिंग को त्योहार से कई सप्ताह पहले तैयार करने की सदियों पुरानी परंपरा पर आधारित यह केक मिक्सिंग समारोह आज भी गर्मजोशी, समृद्धि और सामूहिक उत्सव का प्रतीक बना हुआ है। वर्षों से, रैडिसन ब्लू गुवाहाटी ने इस परंपरा को गर्व के साथ निभाया है और इसे ऐसे अनोखे अनुभवों से समृद्ध किया है, जो उनके मेहमानों के दिलों में गहराई से बस जाते हैं।
आज के इस उत्सव के साथ, होटल ने एक बार फिर अपनी उस विरासत को मजबूत किया है, जिसमें वह परंपरा, समुदाय और सच्ची मेहमाननवाज़ी को एक साथ जोड़ते हुए अर्थपूर्ण और यादगार उत्सव आयोजनों की मेजबानी करता आया है।





