उत्तराखंड

रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा, विजिलेंस ने लिया हिरासत मे

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुड़की / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले ही रुड़की के सिविल अस्पताल में ज्वॉइन किया था। इससे पहले डॉक्टर मसूरी में तैनात था। बताया जा रहा है कि रिश्वत मांगने के आरोप में पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की गई। तय रकम लेते ही विजिलेंस टीम ने डॉक्टर को इमरजेंसी में मौके पर ही दबोच लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और मरीजों में भी चर्चा का माहौल बना रहा। आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि डॉक्टर पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, घटना के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close