रा.मा.शिक्षक संगठन (कुमाऊं ) का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में राजकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन कुमायूं मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम महापौर दीपक बाली समेत प्रांतीय संगठन पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी मंचासीन पदाधिकारियों का बैज अलंकरण कर फूल मालाओं से पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चौहान तथा प्रदेश महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने शिक्षकों के शासन में लम्बित प्रकरणों एवं उनकी समस्याओं की लगातार सरकार और विभाग द्वारा अनदेखी के साथ साथ उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने शिक्षकों के हितों और उनकी न्यायोचित मांगों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखते हुए उनसे सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
वहीं मौजूद कुमायूं मंडल अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक एस पी सेमवाल ने शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर यदि कोई प्रकरण लम्बित है, तो उसे शीघ्रता से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संगठन के चुनाव को निष्पक्ष और शांति पूर्वक कराने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं मुख्य अतिथि रुद्रपुर भाजपा विधायक श्री अरोरा ने कहा कि शिक्षक समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है,जो अपनी पीड़ा से गुजरते हुए भी पूरे समर्पण भाव से अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो भी विषय तथा शिक्षकों की समस्याएं अधिवेशन में रखी गई हैं, निश्चित रूप उन्हें बड़ी संजीदगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा शिक्षामंत्री डा धन सिंह रावत के समक्ष रखने और संवाद कराने की बात कही उधर मंडलीय चुनाव के लिए नौ पदों पर होने वाले चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अधिवेशन के दौरान शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अपने अपने विचार रखे।इस दौरान प्रांतीय मुख्य संयोजक प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मण सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट कुमायूं मंडल अध्यक्ष डॉ गोकुल सिंह मर्तोलिया मंत्री रविशंकर गुसाईं मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर कुंवर सिंह रावत जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति सदस्य मनोज अग्रवाल प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा मंत्री विवेक कुमार अभिषेक गोयल समेत कुमायूं मंडल के विभिन्न जनपदों के शिक्षक मंडल प्रतिनिधियों समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।





