मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ने जन चौपाल में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार

मैनपुरी। वेवर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सत्येन्द्र कुमार बारी ने कस्बा नबीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय नागरिक पहुंचे तथा अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखीं। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, राजस्व संबंधी मामलों में देरी, जलभराव की समस्या और अन्य स्थानीय मुद्दों को विस्तार से उठाया। मंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समाधान पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
सत्येन्द्र कुमार बारी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार, लापरवाही और जनहित के कार्यों में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जन चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नबीगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार गौतम, उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, सुरजीत शाक्य, विवेक शाक्य, सानू मोहम्मद, मुकेश शाक्य, बबलू शर्मा, लालू कठेरिया, राजू शर्मा, रानू मोहम्मद सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और जनता की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close