उत्तराखंड

मेले से लौट रही पिकअप गाड़ी गिरी खाई में ,2 की मौत,5 घायल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, आधी रात को बेतालघाट क्षेत्र में लगे मेले से लौट रही एक माल वाहक पिकअप के खाई में गिर जाने से एक बुजुर्ग व एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नैनीताल के जिला चिकित्सालय में उपचार किराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट क्षेत्र में लगे मेले से लौट रही पिकअप खैरना से कुछ पहले हरचानोली में खाई में पलट गई। वाहन में कुल नौ लोग सवारबताए जा रहे हैं।
घटना रात तकरीबन एक बजे के आसपास की है। इस हादसे की जानकारी बेतालघाट पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अनीस अहमद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्कयू अभियान शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि पांच लोगों को गंभीर रूप से घायलावस्था में खाई से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट के नैनीचक निवासी 58 वर्षीय उमेद सिंह व खैराली बंगा निवासी 15 वर्षीय मीनाक्षी बोहरा को मृत अवस्था में खाई से बाहर निकाला गया।
जबकि ऊंचाकोट निवासी 12 वर्षीय बबिता कठायत और उसके बहन कंचन कठायत के अलावा बर्धो की दीपा, व पालसों की 15 वर्षीय पना देवी को घायलावस्था में खाई से बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय नैनीताल भेजा गया। उनका उपचार किया जा रहा है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button