मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार ने की अमावस्या पर्व पर सामूहिक यमुना आरती

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की ओर से यमुना तलहटी स्थित हनुमान घाट पर अमावस्या पर्व के उपलक्ष में यज्ञाधीश पूज्य श्री रामदास जी महाराज के सानिध्य में सामूहिक आरती की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
गत नवंबर माह में शहर इटावा में यज्ञाधीश श्री रामदास जी महाराज के मार्गदर्शन में 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, तभी पूज्य महाराजजी ने घोषणा की थी कि मृत्यंजय मां पीतांबरा परिवार के द्वारा अब इटावा में यमुना घाट पर माह की प्रत्येक अमावस्या को सामूहिक आरती की जाया करेगी।इसी क्रम में शुक्रवार की शाम अमावस्या पर्व पर सायंकाल यमुनाजी के हनुमान घाट पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी की सामूहिक आरती की और मां पीतांबरा,हर हर महादेव तथा यमुना मैया के जयकारे लगाकर सबके मंगल की कामना की।कर्मकांडी आचार्य अनूप और आचार्य शिवम ने पूजन अर्चन के साथ आरती कराई।
इस अवसर पर मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की व्यवस्था से जुड़े जनमेजय सिंह भदौरिया,पंकज तिवारी बबलू महेंद्रा,डा.जेके तिवारी, कुलदीप अवस्थी,अल्लू ठाकुर,अनंत अग्रवाल, धर्मेंद्र मिश्रा,अनिकेत श्रीवास्तव, पूनम पांडे,नमिता तिवारी, निशा गुप्ता,आशुतोष त्रिवेदी, हरिओम गुप्ता,मयंक बिधौलिया,दिलीप सक्सेना, विनय यादव,मनोज तिवारी व सुधीर मिश्र विशेष रूप से शामिल रहे।





